रांची : लातेहार के चंदवा से अगवा कर ली गई महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा से बतौर फिरौती ढाई लाख वसूली करने वाले किडनैपरों का अबतक कुछ भी नहीं बिगड़ पाया है। फिरौती देकर अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर आई डॉ नीलिमा के बयान पर लातेहार के चंदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उनका इकबालिया बयान भी लिया है। बीते 12 जनवरी को डॉ का अपहरण कर लिया गया था। इस वारदात को आईएमएम, झासा और एचबीआई ने काफी गंभीरता से लिया है।
डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जाकर मिला। उन्हें एक मांग पत्र भी दिया। मांग पत्र में अपहर्ताओं की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। मौके पर ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने गृह सचिव अरूण कुमार एक्का से बात की और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।
वहीं जिन डॉक्टरों को कोरोना निगल गया। उनके आश्रितों को मुआवजा और जरूरी सरकारी सुविधा देने की मांग रखी। साथ ही क्लिनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट से संबंधित मुद्दे पर भी बात की गई। सरकार से मांग की गई कि हरियाणा सरकार की तरह 50 बेड तक वाले अस्पताल को दिये जाने वाले छूट झारखंड में भी लागू हो। साथ ही आरटी पीसीआर के नए निर्धारित दर पर भी चर्चा की गई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द ही उसपर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। कुछ मांगों पर मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है, जल्द निर्णय लिया जायेगा।
मंत्री से मिलने वालों में आईएमए के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह, आईएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह, झासा के सचिव डॉ विमलेश सिंह, वीमेंस विंग आईएमए की अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप, डॉ अजीत कुमार, डॉ अखिलेश कुमार झा, डॉ राकेश ठाकुर, डॉ शिप्रा शरण, डॉ पूजा सहाय, डॉ निशांत शरण और डॉ नीतीश शरण शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहले भाई मारा गया, अब बहन, कसम से डरा पूरा परिवार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बेटी वामिका की वायरल तस्वीर पर अनुष्का ने क्या लिखा…पढ़ें…








