spot_img
spot_img
spot_img

थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam) : कल तक जमीन लूट लेने की बात करने वाले का सुर आज बदल गया। उनका हाव-भाव और प्रभाव भी बदला-बदला नजर आया। गरीब बेबस और लाचार आदिवासी महिला फूलो उरांव आज भी अपनी बात पर अडिग है कि जमीन किसकी है पूरे गांव को पता है। वहीं इस विवादित जमीन को लेकर हो रहे हो-हुज्‍जत के बाद फूलो उरांव की तरफ से गांव के आदिवासी गोलबंद होना शुरू कर दिये हैं। उनका कहना है कि किसी भी हालत में गरीब-गुरुबा की जमीन लूटने की छूट किसी को नहीं दी जायेगी। कोहराम लाइव में शीर्षक “60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल” चलने के बाद पुलिस हरकत में आई। आला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के हुक्म पर कांके के डीएसपी नीरज कुमार ने पूरे घटनाक्रम और मामले की जांच की। उन्‍होंने हर बिंदु पर जांच करते हुये विवादित जमीन पर दावेदारी कर रहे लोगों द्वारा प्रस्‍तुत दस्‍तावेजों को खंगाला। रातों-रात कांके थाना के इंस्‍पेक्‍टर नीरज कुमार पर गाज गिरी, उन्‍हें उनके पद से हटा दिया गया। इंस्‍पेक्‍टर बृज कुमार को कांके का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं कल तक जमीन पर दावेदारी कर रहे एक शख्‍स शमशेर अली अंसारी फूलो देवी के घर गये। पहले तो उन्हें अपने अंदाज में कहा कि कोई जमीन नहीं बची है। सब बिक चुकी है। रजिस्‍ट्री, म्यूटेशन, डीड सब हो चुकी है। जमीन मा‍लकिन फूलो देवी जब अपने इरादे से हिली-डुली तक नहीं तब उन्‍हें पैसे का लोभ देकर डगमगाने की कोशिश की गई। उनसे क‍हा गया… एको गो जमीन बाचल नखउ, सब बेचा गेलउ, अगर पैईसा लेबे… त हम देबे के तैयार हिअऊ। हम दोनों भाई-बहिन हिअउ। वहीं मुंह बोली बहन बोली- ठीक हकउ, जेकर होतउ जमीन सेकर न होतउ, चाय पीके जाबे।

यह विवादित जमीन कांके के हुसीर गांव में है। इस जमीन का (खाता नंबर 57, प्‍लॉट नंबर 1645, कुल रकबा डेढ़ एकड़) है। दावेदारी कर रहे सोहरा उरांव और उनकी पत्‍नी फूलो उरांव ने कहा कि बाप दादा के समय से उनका 75 डिसमिल जमीन पर दखल है। शेष 75 डिसमिल जमीन जियाउल अंसारी का दखल है। उनकी 75 डिसमिल जमीन में से 15 डिसमिल जमीन सरकार ने रिंग रोड की खातिर अधिग्रहित कर लिया। इसका उन्‍हें भू-राजस्‍व विभाग की तरफ से 41 हजार 4 सौ रूपया उन्‍हें मुआवजा भी मिला है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्‍य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...

पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ बाइकर्स गिरोह सबसे...

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...