Kohramlive : उत्तराखंड की शांत और सुकूनभरी वादियों के बीच बसे नैनीताल के एक रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल को अरेस्ट किया गया है। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का खुलासा किया है। रात की रंगीन महफिल से पुलिस ने मौके से 52 पुरुषों और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का महाप्रबंधक फरार हो गया। पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है।
दो लाख 20 हजार रुपये पहले ही जमा कराये थे
पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी कारोबारी उमेंद्र है। उसके साथ करीमनगर निवासी मेहराजुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि उमेंद्र का कीटनाशक और कृषि उपकरणों का कारोबार मेरठ, बुलंदशहर समेत अन्य स्थानों पर है। उसने करीब दस दिन पहले रिसॉर्ट में दो लाख 20 हजार रुपये जमा कराकर ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।
‘कंपनी के लोगों के मनोरंजन’ के नाम पर हुई थी पार्टी
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उमेंद्र ने बताया कि यह पार्टी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिये आयोजित की गई थी। इल्जाम है कि रिसॉर्ट के GM लखेंद्र चौधरी से शराब, युवतियों और अन्य व्यवस्थाओं की बात हुई थी। पुलिस का दावा है कि युवतियों की व्यवस्था कंपनी के कर्मचारी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के जरिये प्रति युवती 10 हजार रुपये में कराई गई थी। इनमें कई महिलायें दूसरे राज्यों के अलावा विदेश से भी बुलाई गई थीं। बीती देर रात सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। रिसॉर्ट के अंदर तेज संगीत, शराब पार्टी और डांस चल रहा था। महिलाओं पर नोट उड़ाये जा रहे थे और अश्लील हरकतें हो रही थीं। कार्रवाई के दौरान एक किशोरी भी मिली, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।
रजिस्टर में नहीं थी किसी मेहमान की एंट्री, रिसॉर्ट हुआ सील
जांच के दौरान पुलिस को एक और बड़ी गड़बड़ी मिली। रिसॉर्ट के रजिस्टर में किसी भी मेहमान का नाम दर्ज नहीं था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुये पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया। छापे में तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, दस-दस रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने 52 आरोपियों और फरार रिसॉर्ट GM के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 5 और 6, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि फरार रिसॉर्ट GM की तलाश जारी है। पूरे मामले में देह व्यापार के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने घरों के बाहर क्यों बनता था चबूतरा? पुराने लोग सचमुच दूर की सोचते थे!
इसे भी पढ़ें : पूर्व DGP अजय कुमार सिंह को नई कमान, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : गणना फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी…
इसे भी पढ़ें : यूपी सरकार के बड़े फैसले, अब इस जिले का बदलेगा नाम…








