spot_img

झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य सरकार अब झारखंड की खूबसूरती को देश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी में जुट गई है। CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में साफ कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म का व्यापक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिये तेजी से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाये। CM ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और चालू वित्तीय वर्ष की योजनाओं की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अब बंद पड़ी कोयला खदानें बनेंगी पर्यटन का नया ठिकाना

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की बंद और भूमिगत कोयला खदानों की पहचान कर वहां इको टूरिज्म विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जाये। उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, हजारीबाग, रांची समेत जिन जिलों में प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनायें हैं, वहां जल्द विकास योजनाएं तैयार की जायें। बैठक में CM हेमंत सोरेन ने पतरातू घाटी की प्राकृतिक खूबसूरती को और आकर्षक बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पतरातू व्यू पॉइंट, रोपवे परियोजना और अन्य पर्यटन सुविधाओं को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। वहीं, लातेहार के नेतरहाट में ग्लास ब्रिज या ग्लास वॉच टावर, कोयल व्यू पॉइंट, कॉटेज, ट्रैकिंग सुविधा, स्विमिंग पूल तथा लोध फॉल को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया।

झारखंड की अपनी पर्यटन नीति होगी तैयार

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को राज्य की नई पर्यटन नीति तैयार करने का निर्देश देते हुये कहा कि प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का योजनाबद्ध विकास किया जाए, ताकि झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान बना सके।

‘मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर न हो’

खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रुख बेहद स्पष्ट दिखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले किसी भी खिलाड़ी को आर्थिक तंगी के कारण दूसरे काम करने की नौबत नहीं आनी चाहिये। उन्होंने खिलाड़ियों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करने, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिये विशेष सहायता योजना बनाने तथा खेलगांव की खेल सुविधाओं के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन का निर्देश दिया।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में बढ़ेंगे कदम

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। वहीं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को देश के उत्कृष्ट खेल संस्थानों का एक्सपोजर विजिट कराने तथा नामी खिलाड़ियों को झारखंड बुलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया। कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने राज्य के कलाकारों का मजबूत डेटाबेस तैयार करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 12 हजार कलाकारों का निबंधन हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों का जिला स्तर पर सत्यापन कराने, उन्हें देश के प्रतिष्ठित फाइन आर्ट संस्थानों से जोड़ने और दूसरे राज्यों के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये।

पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक धरोहरों को पहचान नहीं दिलायेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिये रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा। इसलिये सभी पर्यटन परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव मुकेश कुमार सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल अरेस्ट, 52 पुरूष मिले इस हाल में…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने घरों के बाहर क्यों बनता था चबूतरा? पुराने लोग सचमुच दूर की सोचते थे!

इसे भी पढ़ें : पूर्व DGP अजय कुमार सिंह को नई कमान, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : गणना फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले की 400...

दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत के सुदूरवर्ती आदिवासी...

चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया...

पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…

UP : यूपी के फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र...

CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…

Ranchi : झारखंड को वैश्विक निवेश, पर्यटन और विकास के...