spot_img

दादागिरी का नतीजा है देबू का मारा जाना : SP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Vinod Kesri) : दागी किस्‍म के दबंग देवब्रत गोस्‍वामी उर्फ देबू दास को पेशेवर शूटरों ने मारा था। इस हत्‍या के मास्‍टर माइंड और सूत्रधार के नाम का पता चल गया है। बालू के खेल में दादागिरी का नतीजा है देबू का मारा जाना। देबू की हत्‍या करने वाले पेशेवर शूटर देवाशीष दास और महावीर सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुये शूटरों ने सूत्रधार के नाम भी पुलिस के सामने उगल दिये हैं। इस बात का खुलासा आज सरायकेला-खरसांवा के एसपी आनंद प्रकाश ने किया।

उन्‍होंने बताया कि बीते 24 मार्च को आदित्‍यपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के पास देबू दास की गोली मारकर हत्या की गई थी। देबू की बेवा डॉली गोस्वामी के बयान पर मर्डर केस दर्ज किया गया था। इस कांड को सरायकेला पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। एसपी की देखरेख में पूरे कांड का अनुसंधान किया जा रहा था। टेक्निकल सेल और मुखबीरों से मिले क्‍लू के आधार पर हत्‍या में शामिल दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार देवाशीष और महावीर जमशेदपुर के क्रमश: आर आईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह के रहनेवाले हैं। हत्‍या में इस्‍तेमाल देसी कट्टा और बाइक को भी जब्‍त कर लिया है। सुनें क्‍या बोले सरायकेला के पुलिस कप्‍तान आनंद प्रकाश

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ACB के हत्थे चढ़ा रांची SSP ऑफिस का क्लर्क, जानिये क्यों…

इसे भी पढ़ें : बम के धमाकों से गूंजा श्रीकृष्‍ण नगर, 5 जिंदा बम भी मिले

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...