JAMSHEDPUR : रविवार की सुबह दूध विक्रेता हरेन्द्र पंडित पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल ने भीम सिंह और उसके साथियों पर उसपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है पॉकेट में रखे करीब 20 हजार रुपए और बाइक लूट लेने की भी बात कही है। घायल अवस्था में हरेंद्र पंडित थाना पहुंचा। उसे इलाज के लिए MGM अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हार पाड़ा बस्ती की है
इसे भी पढ़ें : तेज बारिश के दौरान मकान की छत ढही…
हरेन्द्र ने बताया
रोजाना की तरह दूध देने के लिए बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान कुम्हारपाड़ा शिव मंदिर के पास उसपर हमला किया गया। भीम के साथ पवन समेत अन्य लोग भी थे। जबरन उसकी बाइक रोकी और मारपीट करने लगे। पॉकेट में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट लिए। लोहे के रॉड से उसपर हमला किया गया। उसकी बाइक भी बदमाश ले गए। घायल ने भीम सिंह पर उसके सिर पर पिस्तौल की बट से हमला करने का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें : तबाही लाई बारिश, देखें वीडियो
आरोपी जेल जा चुका है
भीम सिंह जेल जा चुका है। अब वह ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा है। इसकी शिकायत थाना में उसके द्वारा की गई है। इस कारण उसपर भीम सिंह और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। इस मसले पर सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया- मारपीट की सूचना मिली है। घायल को इलाज के लिए MGM भेजा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया- भीम सिंह और हरेंद्र पंडित के बीच पुराना विवाद है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : रेलवे साइडिंग में आज मचता कोहराम, टाला पुलिस ने, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :निखिल के Murder के बाद खुला राज, DSP था सट्टेबाज…
इसे भी पढ़ें :एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
इसे भी पढ़ें :अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना
इसे भी पढ़ें :प्यार का खतरनाक अंत… देखें वीडियो












