spot_img
spot_img
spot_img

तबाही लाई बारिश, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MUMBAI : मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई ‘पानी-पानी’ नजर आई। मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या अब 17 हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 9 लोगों की मौत हुई है। कुल मिलाकर बारिश से जुड़े हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक

हादसा आज रात 1 बजे हुआ है। घटना वाशीनाका के न्यू भारत नगर में हुई है। लगातार बारिश से एक पेड़ दीवार पर गिरा और फिर दीवार गिर गई। इसमें 17 लोग दब गए और उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार दीवार के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेकिन लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पैदा कर रही है। चेंबूर में अबतक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मुंबई के ही विक्रोली में भी बारिश की वजह से हादसा हुआ है. यहां पर दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है। यहां पर रात 2.30 बजे 5 झुग्गियां बारिश की वजह से ढह गई। इस दौरान इसमें सो रहे 9 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से मुंबई में बारिश की वजह से आज अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत  एवं  बचाव कार्य जारी है।

 

पानी भरा है कई इलाकों

कई घंटों की बारिश (Mumbai Rainfall) के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कत आ रही है। मुंबई में बीती रात तेज बारिश होती रही।

मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई ‘पानी-पानी’ नजर आई. शहर की गांधी मार्केट में सड़क पर पानी भरने के चलते बस के टायर तक डूब गए। इसके अलावा, बारिश ने भारतीय रेलवे की सेवाओं पर भी काफी असर डाला. मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूबा नजर आया. कई घंटों की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन में बने ट्रैक पर घुटनों तक पानी भर गया. मालूम हो कि हर साल मुंबईवासियों को भारी बारिश से उपजी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।

सायन इलाके में ही कई लोग बारिश में जमा हुए पानी में खेलते भी नजर आए। सामने आए कुछ वीडियोज में बच्चे पानी में डुबकी लगाते दिखे. वहीं, कइयों ने तैरने की भी कोशिश की। बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति हो गई और लोगों के कमर तक पानी भर गया।

मायानगरी के कई इलाकों में स्थित घरों के अंदर पानी भर गया। हनुमान नगर इलाके में बारिश का पानी इस कदर जमा हो गया कि वह वहां मौजूद घरों के अंदर घुस गया। इससे लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा. लोगों के घरों के अंदर रखे जरूरी सामान भी पानी की वजह से भीग गए. वहीं, शहर के बोरीवली इलाके में भी सड़कों पर काफी पानी भर गया, जिसकी वजह से वहां खड़ी गाड़ियों तक को वहां से हटाना पड़ा।

Read more: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती

Read more: धरती फटी और देखते ही देखते समा गया युवक…

Read more: NBE में होगी इन पदों पर बहाली, जाने कैसे करना है apply

Read more: Delhi University में 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Read more: लूटपाट के पीछे का राज खोलेगा धराया यह लड़का…

Read more: सुख देशवाल और कंचन नागर का नया Haryanvi…

Read more: Guru Randhawa के नए गाने Nain Bengali ने…

Read more: Horoscope 18 July 2021 : पांच राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

Read more: Today’s History, 18 July : जानें आज का इतिहास…

Read more: NBE में होगी इन पदों पर बहाली, जाने कैसे करना है apply

Read more: शुभेंदु अधिकारी के घर CID की रेड…

Read more: सागर में Trainee plane हुआ क्रैश

Read more: लूटपाट के पीछे का राज खोलेगा धराया यह लड़का…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...