spot_img

रेलवे साइडिंग में आज मचता कोहराम, टाला पुलिस ने, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

CHATRA: लातेहार के फुलवसिया रेलवे साइडिंग में दहशत की गाथा लिखने जा रहे 6 बदमाश पुलिस के हत्‍थे चढ़ गये। इनका इरादा आज रेलवे साइडिंग में फायरिंग कर कोहराम मचाना था। पकड़े गये बदमाश कुख्‍यात अमन साहू गिरो‍ह का सदस्‍य है। गिरफ्तार गुर्गों के पास से दो 7.62 बोर का पिस्‍टल, 4 7.65 बोर का पिस्‍टल, 6 मैगजीन और 60 गोलियां बरामद की गई। पुलिस की मुस्‍तैदी से एक बड़ी वारदात टल गयी। कुछ माह पहले से कुख्‍यात अमन साहू के नाम पर शाहरूख अंसारी आतंक मचाये हुये है। छोटे-बड़े कारोबारियों से रंगदारी मांगना उसकी फितरत। रंगदारी नहीं मिलने के कारण चतरा के टंडवा में बसरिया मोड़ आरकेटीसी कंपनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी।

इस घटना में दो लोग जख्‍मी हो गये थे। इसी गिरोह के गुर्गों के द्वारा विंगलात पेट्रोल पंप के पास महालक्ष्‍मी कंपनी की स्‍टाफ की गाड़ी पर फायरिंग कर दहशत कायम कर दी थी। पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पकड़े गये अपराधियों में निक्‍की यादव उर्फ आकाश उर्फ गंगा, दिलीप सिंह उर्फ शाका, सेवचन्‍द महतो, राजकुमार तुरी, मणिकांत पांडेय और आकाश करमाली शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों पर हत्‍या का प्रयास आर्म्‍स एक्‍ट समेत कई धाराओं में टंडवा थाना में 2 और लातेहार थाना में 3 मामले दर्ज हैं।

Read more: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती

Read more: धरती फटी और देखते ही देखते समा गया युवक…

Read more: NBE में होगी इन पदों पर बहाली, जाने कैसे करना है apply

Read more: Delhi University में 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Read more: लूटपाट के पीछे का राज खोलेगा धराया यह लड़का…

Read more: सुख देशवाल और कंचन नागर का नया Haryanvi…

Read more: Guru Randhawa के नए गाने Nain Bengali ने…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...