Palamu : पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में मिली 18 साल के युवक की लाश ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, रिश्तों के पीछे छिपी एक खौफनाक सच्चाई सामने आ गई। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि पवन कुमार सिंह की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने मौसा रवि सिंह ने की थी।
पेड़ से लटका मिला था शव
बीते शुक्रवार की सुबह ढुलसुलमा स्थित हड़ही पहाड़ के पास जब पेड़ से लटका युवक का शव मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार सदमे में था। गांव में जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगी थी। लेकिन पुलिस को गले के निशान और घटनास्थल की परिस्थितियों ने कुछ और ही कहानी का संकेत दिया।
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह
प्रशिक्षु DSP राजेश यादव ने मीडिया को बताया कि पवन का एक 28 साल की विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर उसका मौसा रवि सिंह काफी नाराज रहता था। गांव में इस रिश्ते को लेकर पहले से कानाफूसी होती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जायेगा। पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात पवन उस महिला के घर गया था। उसी दौरान वहां मौजूद रवि सिंह ने उसे देख लिया। बस, फिर गुस्से ने रिश्ते की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। आरोप है कि आवेश में आकर रवि सिंह ने पवन के सिर पर बांस के डंडे से जोरदार हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश
हत्या के बाद आरोपी डर गया। मामले को छिपाने के लिये उसने शव को हड़ही पहाड़ ले जाकर पेड़ से लटका दिया, ताकि सबको यह आत्महत्या लगे। लेकिन पुलिस की बारीक जांच ने सच्चाई सामने ला दी। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान रवि सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल करीब साढ़े तीन फीट लंबा बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद मृतक के पिता ने भी कुछ लोगों पर संदेह जताया था। इसी के आधार पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और आखिरकार पूरा मामला खुल गया।
इसे भी पढ़ें : स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…
इसे भी पढ़ें : पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…






