spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी कंपनियों की “प्रीडेटरी प्राइसिंग” के खिलाफ अब दवा व्यवसायियों ने खुला मोर्चा खोल दिया है। मुंबई स्थित ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया गया है, जिसे बिहार के भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी पूरा समर्थन दिया है।

19 मई की आधी रात से बंद हो जाएंगी दुकानें

आरा समेत पूरे भोजपुर जिले में 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। भोजपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि यह लड़ाई सिर्फ व्यापार की नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और छोटे दुकानदारों के अस्तित्व की भी है। दवा कारोबारियों का कहना है कि ई-फार्मेसी के जरिये बिना पर्याप्त निगरानी के दवाएं बेची जा रही हैं। उनके मुताबिक कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं..

  • एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार इस्तेमाल
  • फर्जी पर्चियों पर दवा आपूर्ति
  • एंटीबायोटिक और नारकोटिक दवाओं की आसान उपलब्धता
  • बिना फार्मासिस्ट सलाह के दवा वितरण

दवा दुकानदारों का कहना है कि इससे लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

“गलत दवा और नकली दवा का बढ़ रहा डर”

संगठन का आरोप है कि ऑनलाइन माध्यम से कई बार गलत तरीके से स्टोर की गई या संदिग्ध गुणवत्ता वाली दवाएं भी लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या बढ़ सकती है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये बड़ी चुनौती बन सकती है। भोजपुर केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट देकर बाजार में असंतुलन पैदा कर रही हैं। गांव और छोटे शहरों में वर्षों से दवा दुकान चला रहे छोटे व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आरा के कई दुकानदारों का कहना है कि “हम किराया, बिजली, स्टाफ और लाइसेंस का खर्च उठायें और बड़ी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर बाजार छीन लें, यह कैसे चलेगा?”

सरकार से क्या मांग कर रहे हैं केमिस्ट?

दवा व्यवसायियों ने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं —

  • ई-फार्मेसी से जुड़ी GSR 817(E) अधिसूचना वापस ली जाये
  • कोविड काल में जारी GSR 220(E) अधिसूचना रद्द की जाये
  • प्रीडेटरी प्राइसिंग पर सख्त नीति बने
  • अवैध ई-फार्मेसी पर रोक लगे
  • केमिस्ट और सप्लाई चेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये

इसे भी पढ़ें : बंदियों को मिली कानूनी मदद, स्वास्थ्य जांच और नये जीवन का संदेश…

इसे भी पढ़ें : खुले में मांस बेचने वालों पर प्रशासन का बड़ा वार…

इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटकाया श’व, जांच में खुला दिल दहला देने वाला राज…

इसे भी पढ़ें : स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

इसे भी पढ़ें : पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...