Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं कॉमर्स में शानदार 97 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने छात्र चिन्मय काबरा की सफलता पर उसके परिवार ने दक्षिणी राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में चांदी की किताब चढ़ाई। चित्तौड़गढ़ के प्रताप नगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। राजभोग आरती के दौरान उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को करीब 50 ग्राम चांदी से बनी एक बेहद खास किताब भेंट की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी इस अनोखी भेंट को देखकर भावुक हो उठे।
हर पन्ने पर झलक रही थी श्रद्धा
अहमदाबाद में विशेष ऑर्डर देकर तैयार करवाई गई इस चांदी की किताब के पहले पन्ने पर लिखा था, “श्री सांवलिया सेठ की जय” और साथ में, “12th Pass”, बाकी पन्नों पर भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीरें और जयकारे उकेरे गये थे।
“मन्नत पूरी हुई, इसलिए चढ़ाई किताब”
सुनील काबरा ने बताया कि उन्होंने बेटे के अच्छे रिजल्ट के लिये भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी थी। रिजल्ट आने से पहले ही चांदी की किताब का ऑर्डर दे दिया गया था। अब जब चिन्मय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया, तो पूरा परिवार धन्यवाद देने मंदिर पहुंच गया। इधर, चितौड़गढ़ के प्रताप नगर से लेकर स्कूल तक हर जगह चिन्मय की मेहनत की चर्चा हो रही है।
लोग कह रहे हैं, “आज भी मेहनत और संस्कार साथ हों, तो बच्चे कमाल कर जाते हैं।”
अब CA बनने का सपना
चिन्मय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और भगवान सांवलिया सेठ के आशीर्वाद को दिया। उसने कहा कि अब उसका अगला सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA बनने का है और उसने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस खास मौके पर उसकी मां डिंपल काबरा और बहन चार्वी काबरा भी मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें : पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
इसे भी पढ़ें : स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…






