spot_img
spot_img
spot_img

DC का बड़ा एक्शन, BPO बर्खास्त, BDO को नोटिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका प्रखंड में मनरेगा के तहत चल रही ‘दीदी बाड़ी योजना’ में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुये DC दिनेश कुमार यादव ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) हासिम अंसारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है, जबकि BDO को कड़ी चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में सामने आया कि तीन साल की स्वीकृत योजना की पूरी राशि एक ही साल में निकाल ली गई। कई पंचायतों में फर्जी डिमांड दिखाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया, जबकि जमीन पर काम प्राक्कलन के मुताबिक मिला ही नहीं।

लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस :DC  

सबसे गंभीर आरोप यह है कि हासिम अंसारी ने सरकारी MIS पोर्टल से छेड़छाड़ कर योजनाओं का स्वरूप बदल दिया और उन्हें गलत तरीके से ‘ऑनगोइंग’ दिखाकर राशि निकाली। जब उनसे जवाब मांगा गया तो उन्होंने इसे “भूल” बताया, लेकिन जांच टीम ने इसे सुनियोजित गड़बड़ी करार दिया। वहीं BDO ने सफाई में कहा कि उन्होंने नियमों के पालन के निर्देश दिये थे, लेकिन BPO ने आदेशों को नजरअंदाज कर मनमानी की। DC ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करने की सख्त हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़े :Prediction : 2026 को लेकर चर्चा में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :Road Accident : रांची में महिला कांस्टेबल को कुचल डाला…

इसे भी पढ़े :Balcony Decoration : इन 8 तरीकों से सजायें छोटी बालकनी…

इसे भी पढ़े :Water : प्यास भी बुझेगी और बिजली भी जलेगी, जानें कैसे…

इसे भी पढ़े :charging port hacking : पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना खतरनाक, यकीन नहीं होगा…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...