Ranchi : रांची की सड़कों(Road) ने एक बार फिर एक जिंदगी निगल ली। रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक पर झारखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल रंजीता एक्का की दर्दनाक सड़क(Road) हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजीता स्कूटी से हाईकोर्ट ड्यूटी के लिए जा रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे सड़क(Road) पर गिर गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर सिर की चोट के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दर्दनाक सड़क हादसा(Road Accident)
पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है। रंजीता एक्का मूल रूप से सिमडेगा जिला बल में तैनात थीं और फिलहाल हाईकोर्ट में डेपुटेशन पर कार्यरत थीं। इस घटना की सबसे दर्दनाक कड़ी यह है कि उनके पति, जो खुद पुलिस में थे, उनकी भी मौत पहले एक सड़क हादसे में हो चुकी है। अब एक ही परिवार ने दो बार सड़क(Road) हादसे में अपनों को खो दिया।

इसे भी पढ़े :Balcony Decoration : इन 8 तरीकों से सजायें छोटी बालकनी…
इसे भी पढ़े :Water : प्यास भी बुझेगी और बिजली भी जलेगी, जानें कैसे…
इसे भी पढ़े :ATM Card नहीं है,टेंशन नॉट, ऐसे आसान तरीके से निकाले कैश…
इसे भी पढ़े :Drink : गर्मी में बस एक ग्लास पी लें, फिर देखें कमाल…
इसे भी पढ़े :ATM Card नहीं है,टेंशन नॉट, ऐसे आसान तरीके से निकाले कैश…






