Kohramlive : अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव अब सिर्फ क्षेत्रीय टकराव नहीं रह गया है, बल्कि इसके वैश्विक असर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां(Prediction) फिर से चर्चा में आ गई हैं।दरअसल, नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों(Prediction) में दुनिया में बड़े युद्ध, उथल-पुथल और अस्थिरता का जिक्र किया था। कई लोग इसे मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।
नास्त्रेदमस की चौंकाने वाली भविष्यवाणी(Prediction)
हालांकि, यह भी साफ है कि उन्होंने कहीं भी सीधे तौर पर 2026 में महंगाई, सोना-चांदी या मौजूदा देशों के नाम लेकर कोई स्पष्ट भविष्यवाणी(Prediction) नहीं की थी। इधर, सोना और चांदी की कीमतों को लेकर भी लोगों में असमंजस है। हाल के दिनों में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जरूर देखा गया है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव और वैश्विक आर्थिक नीतियां भी बड़ी वजह हैं। यानी बाजार की चाल सिर्फ तनाव से तय नहीं होती। सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे विश्व युद्ध को लेकर है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने 2026 में एक बड़े युद्ध की चेतावनी दी थी, जो कई महीनों तक चल सकता है और दुनिया को गहरे संकट में डाल सकता है। हालांकि, इन भविष्यवाणियों(Prediction) की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।


इसे भी पढ़े :Balcony Decoration : इन 8 तरीकों से सजायें छोटी बालकनी…
इसे भी पढ़े :Water : प्यास भी बुझेगी और बिजली भी जलेगी, जानें कैसे…
इसे भी पढ़े :charging port hacking : पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना खतरनाक, यकीन नहीं होगा…
इसे भी पढ़े :LPG बुकिंग के नाम पर ठगी, एक्टिव हुये साइबर क्रिमिनल…
इसे भी पढ़े :ATM Card नहीं है,टेंशन नॉट, ऐसे आसान तरीके से निकाले कैश…












