spot_img
spot_img
spot_img

charging port hacking : पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना खतरनाक, यकीन नहीं होगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आजकल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर फ्री USB चार्जिंग(charging) पोर्ट की सुविधा आम हो गई है। लोग बेफिक्र होकर अपने स्मार्टफोन को इन पोर्ट में लगाकर चार्ज(charging) कर लेते हैं। लेकिन यही सुविधा कई बार एक खतरनाक साइबर जाल बन सकती है। इस साइबर हमले को Juice Jacking कहा जाता है। इसमें हैकर्स चार्जिंग(charging) पोर्ट के जरिये आपके फोन का डेटा चुरा सकते हैं।

क्या है जूस जैकिंग?

जूस जैकिंग एक ऐसा साइबर हमला है, जिसमें हैकर्स सार्वजनिक चार्जिंग(charging) पोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर उसमें मैलवेयर या खास डिवाइस लगा देते हैं। जैसे ही आप अपना फोन चार्जिंग के लिये कनेक्ट करते हैं, आपके फोन का डेटा कॉपी होना शुरू हो सकता है। पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और निजी फोटो चोरी हो सकते हैं। फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है। डिजिटल युग में यह तरीका साइबर अपराधियों के लिए लोगों की जानकारी चुराने का बड़ा हथियार बनता जा रहा है। दरअसल, USB केबल सिर्फ बिजली ही नहीं, बल्कि डेटा ट्रांसफर के लिये भी इस्तेमाल होती है। हैकर्स इसी फीचर का फायदा उठाते हैं। चार्जिंग स्टेशन के पीछे डेटा सिंक डिवाइस लगा दिया जाता है। फोन कनेक्ट होते ही बैकग्राउंड में डेटा कॉपी होने लगता है। कुछ एडवांस हमलों में हैकर्स फोन को रिमोट से कंट्रोल भी कर सकते हैं ऐसे में वे आपके बैंकिंग ऐप और निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं।

जूस जैकिंग से बचने के आसान तरीके

हमेशा अपना चार्जर एडॉप्टर इस्तेमाल करें और दीवार के प्लग में लगाकर फोन चार्ज(charging) करें। बाजार में मिलने वाला USB Data Blocker इस्तेमाल करें। इससे सिर्फ चार्जिंग होती है, डेटा ट्रांसफर नहीं।यात्रा के दौरान पावर बैंक साथ रखना सबसे सुरक्षित तरीका है। अगर पब्लिक चार्जिंग(charging) पोर्ट इस्तेमाल करना ही पड़े तो फोन कनेक्ट करते समय अगर “Trust this Computer” का पॉप-अप आये तो “Don’t Trust” या “Only Charge” चुनें। चार्जिंग के दौरान फोन लॉक रखें। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम हमेशा अपडेट रखें।

पलक्कड़ में 'जूस जैकिंग' का अलर्ट: पुलिस ने सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट्स पर डेटा चोरी की चेतावनी दी | मातृभूमि इंग्लिश
Juice jacking
जूस जैकिंग | हैकर्स सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट्स से जुड़े स्मार्टफ़ोन को कैसे निशाना बनाते हैं - द हिंदू
Juice jacking

इसे भी पढे :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

इसे भी पढे :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

इसे भी पढे :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…

इसे भी पढे :love Affair : एक फूल दो माली, हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढे :Kidney Racket : 10 लाख में खरीदी किडनी, 90 लाख में बेची, चौंक जायेंगे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...