spot_img
spot_img

Balcony Decoration : इन 8 तरीकों से सजायें छोटी बालकनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramllive : आजकल शहरों में लोग अपनी छोटी-सी बालकनी(Balcony) को भी हरा-भरा बनाने की कोशिश करते हैं। पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण में ताजगी और सुकून भी भर देते हैं। लेकिन कई बार बिना योजना के ज्यादा पौधे लगा देने से बालकनी(Balcony) भरी-भरी और बिखरी हुई नजर आने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी(Balcony) खुली, साफ और खूबसूरत मिनी गार्डन जैसी दिखे, तो पौधों के चुनाव और उनकी व्यवस्था पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 8 आसान तरीके, जिनसे आपकी बालकनी बन सकती है एक शानदार ग्रीन कॉर्नर। सबसे पहले यह देखें कि आपकी बालकनी छोटी है या बड़ी। उसी के अनुसार पौधों की संख्या तय करें। ज्यादा पौधे लगाने से जगह कम लगने लगती है। तय करें कि पौधे फर्श, रेलिंग या दीवार पर रखने हैं। यह भी देखें कि बालकनी(Balcony) में कितनी धूप आती है। धूप और छाया के अनुसार पौधे लगाने से बालकनी ज्यादा व्यवस्थित दिखती है।

सही पौधों का चुनाव करें

छोटी बालकनी(Balcony) के लिये कॉम्पैक्ट और वर्टिकल ग्रोथ वाले पौधे बेहतर रहते हैं। जैसे, Pothos, Snake Plant, Money Plant, Lemon Balm, Begonia, Maranta, छोटे किस्म के गुलाब।  अगर बालकनी छोटी है तो फर्श पर ज्यादा गमले रखने के बजाय हैंगिंग पॉट्स का इस्तेमाल करें। रेलिंग पर लटकने वाले गमले लगायें, इससे नीचे की जगह खाली रहती है। बालकनी ज्यादा खुली और सुंदर दिखती है। आजकल वर्टिकल गार्डनिंग काफी ट्रेंड में है। दीवार पर स्टैंड या रैक लगायें। उसमें कई छोटे गमले रख सकते हैं। इससे कम जगह में ज्यादा पौधे लग जाते हैं।

धूप के हिसाब से पौधे रखें

हर पौधे को अलग-अलग मात्रा में धूप चाहिये। ज्यादा धूप वाली जगह पर सन-लविंग पौधे रखें। कम रोशनी वाली जगह पर शेड पसंद करने वाले पौधे रखें, इससे पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। बालकनी(Balcony) में भारी मिट्टी के गमले रखने से जगह ज्यादा भर जाती है। बेहतर है कि आप प्लास्टिक पॉट्स, फाइबरग्लास पॉट्स, फैब्रिक पॉट्स का इस्तेमाल करें। बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिये पौधों को सही तरीके से सजायें। छोटे पौधे सामने रखें। बड़े पौधे पीछे रखें। हरे और फूलों वाले पौधों को मिक्स करके लगायें। इससे बालकनी ज्यादा आकर्षक लगेगी। बालकनी को और खास बनाने के लिये गमलों को पेंट करें, दीवार पर छोटी पेंटिंग लगायें। फेयरी लाइट्स या गार्डन लाइट्स लगायें। इससे आपकी बालकनी शाम के समय और भी सुंदर दिखेगी।

Balcony को बनाना चाहते हैं खूबसूरत और कोजी, तो इन 5 आइडियाज से करें इसे डेकोरेट - If you want to make your balcony beautiful and cozy then decorate it with these 5 ideas
Balcony Decoration
Balcony Makeover: छोटी सी बालकनी में ऐसे तैयार करें मिनी गार्डन, खूबसूरत हरियाली देखकर खुश हो जाएगा मन Balcony makeover tips to grow mini garden in balcony in minimum space house decor,
Balcony Decoration
Budget Friendly Balcony Garden Ideas । कम पैसों में बालकनी कैसे सजाएं - News18 हिंदी
Balcony Decoration

इसे भी पढ़े :Kidney Racket : 10 लाख में खरीदी किडनी, 90 लाख में बेची, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़े :love Affair : एक फूल दो माली, हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

इसे भी पढ़े :Dhanbad News : धनबाद में बड़ा हा’दसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...