गढ़वा में सड़क पर उतरे डीसी, दुकानों का गिराया शटर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : सरकार ने लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलो को देखते हुए 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में कर्फ्यू का ऐलान किया था। जिसके तहत रात 8 से सुबह 6 तक सभी तरह की प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश कोरोना के फैलाव पर रोकथाम के लिए जारी किया गया है। ऐसे में सोमवार की शाम 8 बजे गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक के नेतृत्व में शहरी इलाके में घूम कर सभी दुकानों को बंद कराया गया। लोगों को गाइडलाइन पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिले में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे का बैन

डीसी ने बताया कि सभी प्रतिष्ठान, रेस्टॉरेंट को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गयी है। चार से अधिक लोगों का एक जगह जमावड़ा नहीं होगा। दिशा निर्देश का अनुपालन पूरे जिले में हो इसके लिए घूम कर जायजा लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली इमरजेंसी स्वीकृति

उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का अनुपालन सभी को करना है। जो लोग उल्लंघन करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना भी सभी के लिए अनिवार्य है। निरीक्षक के दौरान डीसी के अलावा गढ़वा बीडियो, सीओ आदि भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : पलामू के बाल सुधार गृह से दो दिन में चार बच्चे फरार, हो रही खोज

इसे भी पढ़ें : नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘कोर्ट’ के एक्टर वीरा सतिदर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ घंटों में ही धरा गये लूटमार करने वाले बदमाश…

Ranchi :  रांची के सदर थाना क्षेत्र के कांटा...

CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें क्या

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने जल...

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...