झारखंड में कहीं लू का कहर, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहां-क्या… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम ने इस बार दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र रांची ने 25 और 26 मई को लेकर लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में लू का अलर्ट 

25 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में उष्ण लहर (हीटवेव) चलने की संभावना जताई गई है। यहां तेज गर्म हवायें और बढ़ता तापमान लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। बीते 24 घंटे में डालटनगंज 44°C तापमान के साथ झारखंड का सबसे गर्म इलाका रहा। गर्मी ऐसी कि दोपहर में सड़कें सूनी दिखीं। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। रात में भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली।

रांची-धनबाद समेत कई जिलों में बदल सकता है मौसम

जहां एक तरफ लू का असर है, वहीं 25 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

26 मई को भी रहेगा डबल असर

26 मई को भी गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव का असर बना रह सकता है। वहीं दूसरी ओर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा समेत कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवा, आंधी और बारिश के आसार हैं। रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Impact of severe heat in northwestern part of Jharkhand

क्या करें, कैसे बचें?

दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें
ज्यादा से ज्यादा पानी पियें
गरज-चमक के दौरान पेड़ या खुले मैदान से दूर रहें
तेज हवा और बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलायें

इसे भी पढ़ें : मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत उत्तर भारत में नौतपा की शुरुआत, क्या करें और क्या न… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड IAS ट्रांसफर लिस्ट में टाइपिंग एरर, नई अधिसूचना जारी…

इसे भी पढ़ें : खूब वायरल हो रहा लालू परिवार का ये कार्ड… देखें

इसे भी पढ़ें : ‘दिशोम गुरु’ को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति करेंगी 131 हस्तियों को सम्मानित…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...

‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

 Patna : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे...

मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...