Bihar : कोरोना संक्रमण से हालात गंभीर होने के बाद भोजपुरी संगीत में देवी पचरा के जाने-माने गायक विष्णु ओझा को लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature
जल्द स्वस्थ होने की कामना
इधर विष्णु ओझा के फैन सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मुकेश ओझा लिखते हैं कि कोरोना महामारी से जूझ रहे हमारे गांव के आन बान शान भोजपुरी जगत के भीष्म पितामह सह गायक विष्णु ओझा जी के लिए भगवान से हम सब विनती करें कि जल्द से जल्द स्वस्थ हों और हम सबके बीच में हों। सौरभ राज ने लिखा है कि मां विंध्यवासिनी और बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ जी के कृपा से रउआ (विष्णु ओझा जी) जल्द ठीक होइं।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार






