झारखंड समेत उत्तर भारत में नौतपा की शुरुआत, क्या करें और क्या न… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक रात 8 बजकर 7 मिनट पर सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ और इसी के साथ शुरू हो गया साल का सबसे तपता दौर—नौतपा। यह सिलसिला 2 जून तक चलेगा। मान्यता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा असर दिखाती है, जिससे धरती तवे की तरह तपने लगती है।

क्या होता है नौतपा, क्यों बढ़ती है गर्मी?

हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा शुरू होता है। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं, जो शीतलता के प्रतीक हैं, लेकिन इस दौरान वे सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं। नतीजा—तेज धूप, गर्म हवाएं और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी। ज्योतिष बताते हैं कि नौतपा को ग्रीष्म ऋतु का सबसे गर्म समय माना जाता है। हालांकि इस बार सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि तेज हवा, बवंडर और हल्की बारिश के भी संकेत मिल रहे हैं। यानी दिन में तेज धूप और शाम को मौसम का मिजाज बदल सकता है।

नौतपा जितना तपेगा, उतनी अच्छी होगी बारिश?

गांव-देहात और पारंपरिक मान्यताओं में कहा जाता है, “नौतपा तपे तो सावन हंसे”। यानी नौतपा जितना गर्म रहेगा, मानसून उतना बेहतर माना जाता है। पंडितों का मानना है कि अच्छी गर्मी खेती और बारिश के लिए शुभ संकेत देती है।

सूर्य पूजा और दान-पुण्य का खास महत्व

नौतपा के दौरान भगवान सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। सुबह सूर्य को अर्घ्य देना, सूर्य चालीसा और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ शुभ माना गया है।

इन दिनों ये दान माने जाते हैं बेहद फलदायी

🔸 जल दान: राहगीरों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर पानी की व्यवस्था करें। पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखें।
🔸 अन्न दान: गेहूं, चावल और जरूरतमंदों को भोजन देना शुभ माना गया है।
🔸 गर्मी से राहत का दान: शरबत, पंखा, छाता, चप्पल, सूती कपड़े और तौलिया दान करना पुण्यकारी बताया गया है।

नौतपा में बन रहे कई शुभ संयोग

 26 मई – गंगा दशहरा
27 मई – गृहस्थ और वैष्णव एकादशी (स्वार्थ सिद्ध, रवि और सिद्ध योग)
28 मई – प्रदोष व्रत
29 मई – रवि योग
30 मई – व्रत पूर्णिमा
31 मई – स्नान-दान पूर्णिमा

इसे भी पढ़ें : झारखंड IAS ट्रांसफर लिस्ट में टाइपिंग एरर, नई अधिसूचना जारी…

इसे भी पढ़ें : खूब वायरल हो रहा लालू परिवार का ये कार्ड… देखें

इसे भी पढ़ें : ‘दिशोम गुरु’ को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति करेंगी 131 हस्तियों को सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : चीखों से कांप उठा लोहरदगा का ये गांव, क्या हुआ भयानक… जानें

इसे भी पढ़ें : बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों...

‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

 Patna : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे...

मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...