आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामला लोहरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, अगस्त कुमार अपनी बेटी अंजली के प्रेम संबंध को लेकर काफी नाराज थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेटी को मोबाइल पर बात करते और कुछ फोटो देखने के बाद गुस्सा पाल लिया था।

रविवार देर रात जब अंजली अपने कमरे में सो रही थी, तभी पिता वहां पहुंचा और टांगी से हमला कर दिया। हमला इतना बेरहम था कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर में उसकी मां और भाई भी मौजूद थे। सुबह घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार उत्तम कुमार राय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर ली है, जबकि आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी जारी है। गांव में घटना के बाद मातम और खौफ का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : ‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं लू का कहर, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहां-क्या… जानें

इसे भी पढ़ें : मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

इसे भी पढ़ें : झारखंड समेत उत्तर भारत में नौतपा की शुरुआत, क्या करें और क्या न… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड IAS ट्रांसफर लिस्ट में टाइपिंग एरर, नई अधिसूचना जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…

 Patna : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे...

मिथिलांचल के लिए बड़ी खुशखबरी, अब CBSE में पढ़ाई जायेगी मैथिली…

Patna : मिथिलांचल और मैथिली भाषियों के लिए एक...