Palamu : सोमवार रात पलामू के बाल सुधार गृह से दो नाबालिग फरार हो गए है। वहीं मंगलवार को भी इसी कैंपस में बने रिमांड होम से दो आरोपी भी भागने में सफल हुए है। बाल सुधार गृह से चारों का यूं फरार हो जाना सुरक्षा में हुई लापरवाही का नतीजा है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुधार गृह में एक गार्ड रखा गया है। लेकिन सुरक्षा के बावजूद भी बच्चे भागने से सफल रहे। सुधार गृह का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
एक तरफ सुधार गृह से भागने वालों में एक नाबालिग 12 साल है जो साहिबगंज का रहने वाला है। जबकि दूसरा गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला है। दूसरी तरफ, रिमांड होम से भागने वाले नाबालिग आरोपियों में एक चैनपुर थाना क्षेत्र और दूसरा तरहसी थाना इलाके का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : 69 जजों का प्रमोशन, ADJ के रूप में हुई प्रोन्नति, यहां देखिये पूरी लिस्ट
बाल सुधार गृह से फरार होने वाला साहिबगंज निवासी बच्चा अपने पिता द्वारा पिटाई के बाद घर छोड़कर भागा और मेदिनीनगर आ गया। छह दिन पहले 7 अप्रैल को मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया था। CWC ने उसे 8 अप्रैल को बाल सुधार गृह को सौंपा था। यहां आने के बाद उसने एक बार भागने की कोशिश की थी, लेकिन उसे पकड़ लिया गया था।
वहीं, गढ़वा निवासी दूसरे बच्चे की मां का निधन हो गया है। पिता बाहर काम करते हैं। घर पर कोई सदस्य नहीं है। 16 मार्च को इसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। बच्चों के भागने की घटना CCTV में कैद हुई है। फरार बच्चों को ढूंढ़ने का प्रयास जारी है।
इसे भी पढ़ें : कोरोना से भोजपुरी गायक विष्णु ओझा की हालत गंभीर, लखनऊ में भर्ती






