kohramlive desk : नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘कोर्ट’ के एक्टर वीरा सतिदर का इंतकाल हो गया है। वह गंभीर कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्होंने नागपुर के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके डेथ की पुष्टि ‘कोर्ट’ के डायरेक्टर चैतन्य तम्हाणे ने की।
इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature
सतिदर फिल्म ‘कोर्ट‘ से मिली थी पहचान
सतिदर को फिल्म ‘कोर्ट’ से विशेष पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने एक प्रदर्शनकारी सिंगर नारायण कांबले का रोल निभाया था। फिल्म ने न केवल बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता था, बल्कि यह भारत की ओर से ऑस्कर की बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए भी भेजी गई थी। गौरतलब है कि सतिदर एक्टर ही नहीं, स्वभाव से कवि भी थे।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार
दो और फिल्मों में भी काम किया था
‘कोर्ट’ के अलावा सतिदर ने दो अन्य शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया था। इनमें से एक ‘क्रॉनिकल्स ऑफ श्री’ 2019 रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म ‘आधा चांद तुम रख लो’ है, जो 2016 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए सिलेक्ट हुई थी।









