Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र के कांटा टोली से कोकर जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के पास हथियार का भय दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले चार बदमाशों में एक को पुलिस ने धर दबोचा है। टोटो में सवार यात्रियों से मोबाइल और नकद रुपये लूट लिये गये थे। ये मुसाफिर खादगड़ा बस डिपू की तरफ से लौट रहे थे। रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने टोटो रोक लिया। टोटो में बैठे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधियों ने मोबाइल और पैसे लूटने शुरू कर दिये। राहगीरों को भी डराकर लूटपाट की गई।
घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस का बड़ा एक्शन
घटना के बाद रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी SP और सदर DSP के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस कुछ ही घंटों में एक आरोपी दिलकश गद्दी को दबोच लिया। वह नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, धारदार चाकू, लूटे गये मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस जांच में सामने आया कि दिलकश गद्दी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके खिलाफ रांची के डोरंडा, लोअर बाजार और डेली मार्केट थानों में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि शहर में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आधी रात बेटी के कमरे में घुसा पिता, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘छोटे सरकार’ की गिरफ्तारी पर लगी रोक…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं लू का कहर, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, कहां-क्या… जानें






