kohramlive desk : इंडिया में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोना से कारगर जंग के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V को भी इमरजेंसी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब देश में तीन कोरोना टीके आ गए हैं। देश में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कोविशील्ड और भारत बायोटेक-आईसीएमआर के टीके कोवैक्सीन को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इनकी 10 करोड़ से अधिक खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार
पिछले सप्ताह मांगी गई थी मंजूरी
हैदराबाद आधारित दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पिछले सप्ताह भारत सरकार से स्पूतनिक वी के लिए मंजूरी मांगी थी। रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) ने सितंबर 2020 में डॉ. रेड्डीज से भारत में क्लीनिकल ट्रायल के लिए पार्टनरशिप की थी। रूसी वैक्सीन का 9.1.6 फीसदी प्रभावी है और यूएई, भारत, वेनेजुएला और बेलारूस में फेज 3 के क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : राज्य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्या है हाल
कई राज्य लगा रहे वैक्सीन की कमी का आरोप
रूसी वैक्सीन को ऐसे समय पर मजूरी दी गई है जब देश में अब तक के सर्वाधिक 1,68,912 कोरोना केस सामने आए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,35,27,717 हो गई है। 11 से 14 अप्रैल तक मनाए जा रहे टीका उत्सव के बीच कई राज्य कोरोना टीकों की कमी का आरोप लगा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर




