Ranchi : पुलिस कप्तान कौशल किशोर से मिले टास्क के बाद हरकत में आई स्पेशल पुलिस टीम रात के अंधेरे में हिंदपीढ़ी इलाके के कुछ गलियों में तांक झांक शुरू कर दी। पुलिस को भनक लगी थी कि आज रात कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई है। अचानक पुलिस की नजर हिंदपीढ़ी के मोती मस्जिद के पास घूमते दो संदेही बदमाश पर गई। पुलिस ने उन्हें टोका तो दोनों बेतहाशा भागने लगे। दौड़ा कर एक युवक को पकड़ लिया गया, वहीं दूसरा एक अंधेर गली का फायदा उठा भाग निकला।
पकड़े गये बदमाश के पास से एक लोडेड पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां मिली। उसने अपना नाम मो. सदाब बताया। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के नूर नगर पुरानी रांची का रहनेवाला है। उसने फरार हो गये अपने दोस्त का नाम काला आसिफ बताया। वह निजामनगर का रहनेवाला है। अब पुलिस इसे खोज रही है। गिरफ्तार मो. सदाब ने हथियार लेकर घूमने के पीछे छुपे मकसद जब पुलिस को बताया तो उसे सुन सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक का माथा ठनक गया। गठित स्पेशल टीम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, हिंदपीढ़ी के थानेदार विनय कुमार सिंह, डेली मार्केट के इंस्पेक्टर आलोक सिंह, सब इंस्पेक्टर होसेन, सुशील उरांव, राधेश्याम, सिपाही चुन्नु किस्कु, सूरज खड़िया एवं गणेश प्रसाद शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : छोटी सी बात पर बिदका भगिना, कर डाला यह भयानक कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें
इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्वी ने कहा…
इसे भी पढ़ें : नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों पर बरसाईं लाठियां
इसे भी पढ़ें : …काल के गाल में समा गये 34 लोग, पढ़िये दर्दनाक हादसे की कहानी
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर खूब मची हाय तौबा, क्यों… देखें वीडियो






