Ranchi : झारखंड में खुशनसीबी का गुल खिला। राज्य को नये 217 आयुष डॉक्टर मिले। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करने के मकसद से चयनित 217 आयुष डाक्टरों को आज नियुक्ति पत्र बांटे गये। ये पत्र CM हेमंत सोरेन ने बांटे। CM सोरेन ने कहा की गांव देहात में रहने वालों को बेहतर इलाज मिल सके, इस कारण आज 217 आयुष डॉक्टरों को अनुबंध पर बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि यूनानी, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति बहुत पुरानी है, पर आज भी उतनी ही प्रभावी है। आयुष पद्धति जल, जंगल, जमीन, पठार, नदी-नाले और पहाड़ से घिरे इस आदिवासी बाहुल्य प्रदेश के लिए खास होगा। CM ने कहा कि यहां के लोगों का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है, प्राकृतिक तरीके से वे इलाज कराते रहे हैं। ऐसे में आज के समय में आयुष चिकित्सा पद्धति वरदान साबित होगी। इस पद्धति से छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज संभव है।


सेहत को तंदुरुस्त रखने के प्राकृतिक तौर-तरीकों को जानने-समझने का मौका भी मिलेगा। झारखंड मंत्रालय मे आयोजित समारोह में सीएम ने आगे कहा कि झारखंड सरकार और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के बीच एमओयू हुआ है । इस एमओयू के तहत हर साल झारखंड के एक हजार हार्ट मरीजों का मुफ्त में इलाज गुजरात के श्री सत्य साई हॉस्पिटल में होगा। इन मरीजों के यात्रा पर प्रति मरीज 10 हजार रुपया सरकार खर्च करेगी। श्री सत्य साई हॉस्पिटल राजकोट और अहमदाबाद में झारखंड के युवा तथा वयस्कों का मुफ्त हार्ट का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि गरीब गुरबों के लिए यह व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग दिन प्रतिदिन बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सीएम ने स्वास्थ्य सेवा से संबंधित तीन एप्प लॉन्च किया। इसमे आयुष योगा एप्प, आयुष पेशेंट मॉनिटरिंग एप्प तथा जीवन दूत एप्प शामिल है। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुष के नोडल अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह, श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के प्रतिनिधि सहित आयुष प्रक्षेत्र के नवनियुक्त सभी डॉक्टर्स मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें
इसे भी पढ़ें : ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां
इसे भी पढ़ें : कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…






