spot_img
spot_img
spot_img

नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे BTET पास शिक्षक अभ्‍यर्थियों पर बरसाईं लाठियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  बिहार की राजधानी पटना में BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। डाकबंगला चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की विज्ञप्ति निकले बगैर वे वापस नहीं जाएंगे। पटना सदर एसडीएम उन्हें समझाने में लगे हैं। 5000  से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थी डाकबंग्ला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का जत्था सचिवालय की ओर बढ़ रहा था जिसे इनकम टैक्स के पास रोक दिया गया। उसके बाद अभ्यर्थी डाकबंगला पर आकर सड़क पर बैठ गए। इसी दौरान एक की पिटाई की गई।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने अभ्यर्थी को पीटा

इस बीच मौके पर तैनात एक पदाधिकारी ने एक प्रदर्शनकारी की लाठियों से पिटाई कर दी। उनके साथ सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने भी सड़क पर गिरे अभ्यर्थी को लाठी से पीटा। डाकबंगला चौराहे पर दंडाधिकारी के रूप मे तैनात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर केके सिंह ने उस अभ्यर्थी की पिटाई की। एक साथी की पिटाई से प्रदर्शनकारी जब और ज्यादा उग्र होने लगे तो केके सिंह को वहां से डटा दिया गया। उनके जाने के बाद सदर एसडीएम डाकबंगला पहुंच गए हैं।

छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया पेरी नहीं

नीतीश सरकार के शिक्षा विभाग का तर्क है कि अभी छठे चरण के नियोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस चरण के लगभग 53 हजार पद अभी खाली हैं। इस पर टीईटी पास अभ्यर्थियों का कहना है कि रिक्ति वाले विषय में रोस्टर के अनुसार आवेदक नहीं होने से यह रिक्ति बनी हुई है। इन 53 हजार पदों को सातवें चरण में सम्मिलित करके नई विज्ञप्ति प्रकाशित किया जाए। सरकार इस पर उन्हें आश्वासवन दे रही है पर कोई बहाली नहीं हो रही है। 2019 में एसटीईटी पास कर चुके शिक्षक अभ्यर्थियों ने बताया कि एसटीईटी का आयोजन 8 साल बाद हुआ।

इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें

इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां

इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...