Khunti : खूंटी में भयानक कांड हो गया। एक ही परिवार के 3 लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। सोये अवस्था मे ही तीनों को कुदाल से काट डाला गया। मरने वालों मे 65 साल के बितना मुंडा, उसका बेटा 25 साल का सूडा मुंडा और भगिना विकास महतो शामिल हैं। सबसे हैरत की बात यह है कि इस लोमहर्षक कांड को अंजाम देने के बाद हेमंत पूर्ति तीनों की डेड बॉडी के पास ही बड़े इतमिनान से खड़ा था। उसके माथे पर खून सवार था। जो कोई उसके सामने जा रहा था उसपर प्रहार कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हेमंत को अपने काबू में किया। मारे गए बितना मुंडा के दूसरे बेटे सोमा मुंडा का इल्जाम है कि कातिल हेमंत की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वो बात-बात पर उग्र हो जाता है। हेमंत रिश्ते में उसका ममेरा भाई लगता है।
बीते रविवार की रात हेमंत मेहमानी में घर आया हुआ था। उक्त चारों लोग रात में एक साथ खा-पी रहे थे। अचानक हेमंत उग्र हो गया। रह-रह कर उसे दौरा पड़ता था। जब वह मारधाड़ करने पर उतारू हो गया तो उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। खाने-पीने के बाद सोमा अपने घर चला गया। वहीं बितना मुंडा उसका बेटा ओर भगिना घर के बरामदे में ही सो गये। अगले रोज यानि आज सुबह (सोमवार) को जब अपने बाप भाई को जगाने के ख्याल से घर आया तो देखा कि बरामदे में तीनों खून से लथपथ पड़े हैं। तीनों के प्राण जा चुके थे। वहीं पास में कांड को अंजाम देने वाला कातिल हेमंत खड़ा था। हेमंत ने उसपर भी डंडे से प्रहार किया। कुछ लोगों की मदद से हेमंत को रस्सी से बांध दिया गया, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मारा गया विकास बदनसीब था। वह कल शाम अपने घर में यह बोलकर निकला कि वह अपने मामा दशरथ अहीर से मिलने उनके घर भंडरा जा रहा है। लेकिन विकास अपने मामा के घर नहीं जाकर बितना मुंडा के घर चला गया। रात मे खाने-पीने के बाद बितना मुंडा के साथ ही सो गया। इस तरह बेवजह विकास की जान चली गई। विकास महतो कर्रा थाना क्षेत्र के कदल गांव मे चिउर छप्पर टोली बस्ती में रहता था। उसके पिता का नाम बिरसा महतो है। यह सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर खूंटी के भंडरा थाना क्षेत्र के चांडीडीह गांव मे हुआ था।
इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार हेमंत पूर्ति ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह मारे गए लोगों के साथ कमाने के लिए ओडिशा गया था। उसका पैसा उन लोगों ने रख लिया था। मांगने पर पैसा नहीं देते थे ओर अलबल बोला करते थे। इसी गुस्से में आकर तीनों का काम तमाम कर दिया। पुलिस को शक है कि हेमंत की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें
इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्वी ने कहा…












