spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाकपा माओवादी गंगा प्रसाद राय ने डाला हथियार, इन कांडों में था शामिल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka: भाकपा माओवादी गंगा प्रसाद राय ने बुधवार को हथियार डाल दिया। सरकार के आत्‍म समर्पण नीति से प्रभावित होकर गंगा प्रसाद राय ने डीआइजी सुदर्शन मंडल और एसपी अंबर लकड़ा के समक्ष सरेंडर कर दिया। गंगा प्रसाद साल 2014 से 2021 तक भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्‍य रहा है। इस दौरान उसने कई उग्रवादी घटनाओं को अंजाम दिया। वह मूल रूप से दुमका जिले में काठीकुंड का रहने वाला है। दुमका पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। साल 2016 में दुमका के काठीकुंड में माओवादियों के द्वारा विस्फोटक पदार्थ को छिपाकर रखा गया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। इस कांड में गंगा प्रसाद राय शामिल था। साल 2016 में अमड़ापाड़ा में लेवी नहीं देने पर गांव में बुलाकर जानलेवा हमला कराने का प्रयास मामले में भी गंगा प्रसाद शामिल था। गंगा प्रसाद जोनल कमाण्डर विजय दा उर्फ नन्दलाल मांझी (सैक सदस्य) एवं जोनल कमिटी सदस्य ताला दा के दस्ता के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहा है।

आत्‍मसमर्पण के मौके पर मौजूद डीसी ने कहा कि उक्त नक्सली को झारखण्ड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुर्नवास योजना के अन्तर्गत पुलिस अनुदान स्वरूप तत्काल 1,00,000 (एक लाख) रुपये व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रत्यर्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जाएगी। उक्त उग्रवादी के विरूद्ध लंबित अपराधिक मामलों में मुकदमा लड़ने के लिए सरकार की ओर से निःशुल्क वकील की व्यवस्था भी की जाएगी।

Read more: मोहब्‍बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो

Read more: मोहब्‍बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो

Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…

Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

Read more:अपनी पत्‍नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…

Read more:Independence Day के दिन लांच होगा Ola electric scooter, जानें खासियत  

Read more:अच्‍छे भोजन पर दें ध्‍यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून

Read more:Tokyo Olympics : भारत के लिए ये खिलाड़ी लायेंगे मेडल, विरोधियों को ऐसे करते हैं पस्‍त

Read more:जज मर्डर केस : अब होगा नार्को टेस्‍ट, देखें वीडियो

Read more:मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर

Read more:पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्‍तम आनंद की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...