राज्‍य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्‍या है हाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू। राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या लगातार तेजी से बढ़ रही है। अस्‍पतालों में बेड की कमी हो गई है। श्‍मसान घाट में मोक्ष पाने के लिए लाशों को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी से स्थिति को समझा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में सुबह-सुबह 1.25 करोड़ की लूट, इस अंदाज में दिया घटना को अंजाम

रविवार को राज्‍य में 2296 नए मरीज मिले। जिसमें अकेले रांची से 1076 संक्रमित मिले, जो चिंता की बात है। रविवार को  बोकारो में 57, चतरा में 10, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 128, पूर्वी सिंहभूम में 362, गढ़वा में 20, गिरिडीह में 05, गोड्डा में 45, गुमला में 30, हजारीबाग में 66, जामताड़ा में 44, खूंटी में 26, कोडरमा में 70, लातेहार में 42, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में 26, पलामू में 03, साहेबगंज में 55, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 27 संक्रमित मिले।

इसे भी पढ़ें :  केना रहबई हो बाबू… कहते-कहते मां ने भी ले ली अंतिम हिचकी, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव

राज्‍य में संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या को लेकर राज्‍य सरकार चिंतित है। रांची डीसी ने रविवार को सदर अस्‍पताल को कोविड-19 अस्‍पताल घोषित कर दिया। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का कहना है कि सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया गया है कि अपने जिले में निजी तथा सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग स्थितियों का आकलन कर बेड बढ़ाने का प्रयास कर रही है। साथ ही सभी आरटीपीसीआर लैब को भी टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में बिलख रहे थे बच्‍चे, पापा ने दरवाजा खोला तो…

राज्य में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 12,293 है, जबकि रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या छह हजार है। ऐसे में जिले में तत्काल 3200 बेड की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें 2039 सामान्य बेड, 752 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 419 आईसीयू बेड और 124 वेंटिलेटर की जरूरत है। वर्तमान में हालत ये है कि निजी और सरकारी सभी अस्‍पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड फुल है। गंभीर मरीजों को भी बेड नहीं मिल रहे हैं। रिम्स में सिर्फ सामान्य बेड ही खाली है।

इसे भी पढ़ें : #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम

हमारा मकसद डराना नहीं जगाना है। आपकी सुरक्षा आपके हाथ। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, खुद और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। वर्तमान में राज्‍य और देश में कोरोना की स्थिति बेहद खतरनाक है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...