बोकारो : शहर के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां अपने डेढ़ साल के जुड़वा बच्चों को छोड़कर फांसी के फंदे पर झूल गई। पति जब घर लौटा तो बच्चों के रोने की आवाज सुनकर दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह अंदर गया तो अवाक रह गया। सामने फंदे पर झूल रही थी पत्नी की लाश। पड़ोसियों की मदद से पुनीता देवी के शव को फंदे से उतारा। इस दौरान दोनों मासूम किसी अनहोनी से अनजान अपनी मां से कभी लिपटकर रोते तो कभी खेलते नजर आए। ये नजारा देखकर हर किसी की आंखें झलक गई।
इसे भी पढ़ें : रांची का सदर अस्पताल कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित
सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के 6C आवास संख्या 1018 में पुनीता देवी अपने पति, सास और दो मासूम बच्चे के साथ यहां रह रही थी। महिला का पति सूरज प्रकाश बोकारो रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी कर्मचारी है। घटना के वक्त पति ड्यूटी पर गया हुआ था और सास सुबह टहलने बाहर गई थी। इसी दौरान पुनीता दोनों बच्चों को खेलते छोड़कर फंदे से झूल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
सेक्टर 6 थाना के एसआई विक्रांत मुंडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग के शिकार थानेदार की मां ने सदमे में तोड़ा दम, एक साथ उठेगी मां-बेटे की अर्थी






