रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे हथियार के बल पर अपराधियों ने व्यापारी से 12500000 रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रंगदारी दो वर्ना ठोक दूंगी… कहने वाली सहित चार धराये
घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास घटी। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी निकेश मिश्रा अपने साथियों के साथ कार में 12500000 रुपए लेकर किसी महाजन के पास जमा कराने जा रहे थे। अपराधियों को इसकी भनक लग गई थी और अपराधियों ने ओबरिया रोड पर कार को ओवरटेक कर रोका और फिर रिवॉल्वर की नोक पर सभी को कार से उतारकर रुपयों से भरा बैग लेकर आराम से फरार हो गए। व्यापारी निकेश मिश्रा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में बिलख रहे थे बच्चे, पापा ने दरवाजा खोला तो…
इसे भी पढ़ें : #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम






