UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में पिछले रविवार को हुये विस्तार के बाद, अब नये शामिल किये गये सभी आठ मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में अभी मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री समेत 21 कैबिनेट मंत्री हैं। इनके साथ 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 18 राज्य मंत्री हैं। सरकार में 54 मंत्री हैं तो अधिकतम 60 मंत्री ही बनाये जा सकते है। बिना किसी को मंत्रिमंडल से हटाये आठ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
मंत्री का नाम आवंटित विभाग पद
- भूपेन्द्र चौधरी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम –
- मनोज पांडेय खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
- अजीत सिंह पाल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
- सोमेन्द्र तोमर राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
- श्रीमती कृष्णा पासवान पशुधन एवं दुग्ध विकास
- कैलाश सिंह राजपूत ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
- सुरेन्द्र दिलेर राजस्व
- हंस राज विश्वकर्मा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का धमाका, IPL में तोड़ा गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें : “मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें






