Pakur (Jay) : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED (Enforcement Directorate) की ओर से समन जारी किया गया है। जिसके विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने समहारणालय के पास धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रभारी जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, ताकि कोई भी आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहे कोई भी एजेंसी लगा दे, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। केंद्र की कमियों को जनता के सामने रखने का काम करेगी।
यहां याद दिला दें कि राहुल गांधी को 2 जून को पूछताछ के लिए ED दफ्तर बुलाया गया था। तब उन्होंने दूसरी तारीख की मांग की थी। उस वक्त वह देश से बाहर थे। वहीं सोनिया गांधी को 8 जून को तलब किया गया था। कोरोना से संक्रमित होने की वजह से उनकी भी तारीख आगे बढ़ाकर 23 जून कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : रथ मेला कराने की मांग को लेकर HC में याचिका दायर, सुनें क्या बोले अधिवक्ता
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : NDA के उम्मीदवारों ने बिहार विधान परिषद के लिए किया नॉमिनेशन, CM नीतीश रहे साथ
इसे भी पढ़ें : रूस ने भारत को दी ये खुशखबरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें






