चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर गैलेन में डीजल देते देख स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप की मशीन पर एक हस्तलिखित सूचना चस्पा है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि बोतल, डिब्बे या अन्य कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जायेगा। इसके बावजूद परिसर में प्लास्टिक गैलन में ईंधन भरने की घटना सामने आने से लोगों के बीच चर्चा और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थ अत्यंत ज्वलनशील होते हैं और असुरक्षित कंटेनरों में ईंधन भरना संभावित दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने जैसा है। उनका आरोप है कि यदि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।  इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, संबंधित तेल कंपनी और अन्य जिम्मेदार विभागों से जांच की मांग की है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

  • पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये।
  • बोतल, गैलन अथवा अन्य असुरक्षित कंटेनरों में ईंधन देने पर प्रभावी रोक लगाई जाये।
  • पंप परिसर में अग्निशमन एवं सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच की जाये।
  • संबंधित विभाग मामले की जांच कर जवाबदेही तय करे।

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

इसे भी पढ़ें : लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

इसे भी पढ़ें : IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...

RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर रविवार की रात...