Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। पंद्रह दिनों तक चले इस विशेष अभियान में कर्मचारियों, सहयोगी कर्मियों, विद्यार्थियों और स्थानीय हितधारकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश हर कोने तक पहुंचाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यही संकल्प आगे चलकर पूरे पखवाड़े में जनभागीदारी और जागरूकता का मजबूत आधार बना।
परियोजना क्षेत्र में चला व्यापक सफाई अभियान
पखवाड़े के दौरान सिकरी टाउनशिप, पीबी-एनडब्ल्यू पिट कार्यालय, डब्ल्यूपी-3 तथा एनटीपीसी माइटी सहित विभिन्न स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों और सहयोगी कर्मियों ने न केवल कार्यस्थलों की सफाई की, बल्कि आवासीय परिसरों को भी स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिये। सहयोगी कर्मियों के लिये स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और कार्यस्थल की साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और स्वच्छ वातावरण बनाये रखने का संकल्प दोहराया। स्वच्छता पखवाड़ा में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। NTPC माइटी में विद्यार्थियों के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के जरिये स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
स्थानीय समुदाय तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश
पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। समापन अवसर पर परियोजना प्रबंधन ने कर्मचारियों, सहयोगी कर्मियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत वातावरण के निर्माण के लिये भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। पखवाड़े के समापन के साथ यह संदेश भी गूंजता रहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की नींव है।”
इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…
इसे भी पढ़ें : IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…
इसे भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…
इसे भी पढ़ें : कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…






