मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल ही में बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने के मामले को लेकर झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार और पोर्ट प्रबंधन पर सवाल उठाये हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुंद्रा पोर्ट पर लगातार मादक पदार्थों की बरामदगी गंभीर चिंता का विषय है और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिये। कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि 25-26 मई 2026 को मुंद्रा के पास करीब 115 किलो कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में सामने आये मामलों की एक और कड़ी है।

विजय शंकर नायक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में मुंद्रा पोर्ट पर लगभग 2988 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। इसके बाद भी विभिन्न वर्षों में ड्रग्स और मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था को पहले ही मजबूत किये जाने का दावा किया गया था, तो फिर लगातार ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं। कांग्रेस ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुये केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी का कहना है कि ड्रग्स तस्करी के मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिये। प्रदेश प्रवक्ता ने मांग की कि मुंद्रा पोर्ट से जुड़े सभी ड्रग्स मामलों की उच्चस्तरीय SIT अथवा न्यायिक जांच कराई जाये। वहीं, वर्ष 2021 से 2026 तक दर्ज मामलों की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये और पोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाये।

इसे भी पढ़ें : चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

इसे भी पढ़ें : लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...

RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर रविवार की रात...