CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुये कथित हमले को लेकर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुये इसकी कड़ी निंदा की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट करते हुये कहा कि सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि किसी भी स्वस्थ और प्रगतिशील लोकतंत्र में अलग-अलग विचारधाराओं और राजनीतिक मतभेदों का होना स्वाभाविक है। लेकिन इन मतभेदों का जवाब हिंसा, धमकी या डर का माहौल बनाकर नहीं दिया जा सकता। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत बहस, संवाद और जनमत में होती है, न कि बल प्रयोग में। CM ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ अविलंब और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल किसी एक व्यक्ति पर हमला नहीं होतीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और उसकी गरिमा को भी चोट पहुंचाती हैं। इसलिए कानून को अपना काम पूरी निष्पक्षता और दृढ़ता के साथ करना चाहिये।

“सहिष्णुता और सम्मान से मजबूत होता है लोकतंत्र”

अपने संदेश में CM हेमंत सोरेन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती आपसी सम्मान, सहिष्णुता और संवाद की संस्कृति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों का समाधान लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिये। हिंसा और टकराव का रास्ता किसी भी समाज या लोकतंत्र को कमजोर ही करता है।

अभिषेक बनर्जी ने जताया आभार

CM हेमंत सोरेन के समर्थन पर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हेमंत सोरेन का समर्थन उन्हें इस तरह की धमकियों और हिंसक घटनाओं के खिलाफ मजबूती से लड़ने का हौसला देता है। अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में आरोप लगाया कि यह हमला विपक्षी आवाजों को दबाने की कोशिश जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक रूप से हिंसा होती है और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है, तो मामला केवल कानून-व्यवस्था की विफलता तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि लोकतंत्र पर हमले का रूप ले लेता है। अपने संदेश के अंत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिये जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतंत्र अंततः भय, हिंसा और दबाव की राजनीति पर जीत हासिल करेगा।

इसे भी पढ़ें : कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

इसे भी पढ़ें : सांसद बोले, मनोज और मनीष की जोड़ी विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी…

इसे भी पढ़ें : चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताया गया बच्चों का कानूनी हक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…

New Delhi : महीनों से चली आ रही क्रिकेट...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

Delhi : क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे सितारे...

कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड...

पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता...