Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। पुलिस की गाड़ी माइक से लगातार लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही थी। कहीं हेलमेट पहनने की अपील हो रही थी, तो कहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी जा रही थी। मकसद साफ था, हजारीबाग की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना। पुलिस कप्तान अमन कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष यातायात जागरूकता और नो पार्किंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया।
माइक से दिया गया सुरक्षा का संदेश
अभियान के तहत CCR के DSP के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में यातायात थाना प्रभारी समेत चार पुलिस पदाधिकारी और आठ गृहरक्षक शामिल थे। पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन से रिकॉर्डेड संदेश और माइक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने से बचें। यह जागरूकता अभियान शहर के कई व्यस्त इलाकों में चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबूगांव चौक, कोर्रा चौक, त्रिमूर्ति चौक, इंद्रपुरी चौक, वी-मार्ट क्षेत्र, पानी टंकी, पैगोडा चौक, ख्वाजा चौक, छोटी ग्वालटोली, सांसद मोड़, सुंदरि मार्केट, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक सहित प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही। बाजार क्षेत्रों में लोगों को बताया गया कि सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या बढ़ती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर विशेष नजर
यातायात जागरूकता के साथ-साथ पुलिस ने नो पार्किंग अभियान भी चलाया। त्रिमूर्ति चौक, कल्लू चौक, वी-मार्ट, इंद्रपुरी चौक, कांग्रेस चौक, आनंद चौक, बंसीलाल चौक, सरदार चौक, पंच मंदिर चौक और झंडा चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया। अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि सार्वजनिक मार्गों और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अनियमित पार्किंग से आम लोगों को परेशानी होती है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील भी की।
इसे भी पढ़ें : NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…
इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…
इसे भी पढ़ें : IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…
इसे भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…






