KohramLive : देश की लाइफलाइन यानी रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। रेलवे के इस फैसले से लाखों लोगों को लम्बी दूरी का सफर तय करने में सहूलियत होगी। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अब लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल टिकट की बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। मतलब यह कि यात्री अब जनरल टिकट की बुकिंग कर लम्बी दूरी का सफर तय कर सकेंगे। यात्रीगण 10 जून यानी आज से लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने के लिए जनरल टिकट बुक करा सकेंगे। यहामं याद दिला दें कि लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी जनरल टिकट की बजाए रिजर्व टिकट की सुविधा है।
Indian Railways के इस फैसले के अंतर्गत 10 जून से गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस में जनरल टिकट की बिक्री शुरू हो रही है। रेलवे ने भारी मात्रा में होने वाली भीड़ को देखते हुए अलग-अलग ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में ये सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं गोरखपुर से हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा 29 जून से शुरू होने जा रही है।
जानें कब से किस ट्रेन में शुरू होगी सेवा
- 09 जून को 15004 गोरखपुर-प्रयागराज
- 10 जून को 15005 गोरखपुर-देहरादून
- 13 जून को 15022 गोरखपुर-शालीमार
- 15 जून को 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद
- 23 जून को 12511 गोरखपुर-कोचिवेली
- 24 जून को 11082 गोरखपुर-एलटीटी
- 25 जून को 11038 गोरखपुर-पुणे
- 27 जून को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी
- 29 जून को 12555 गोरखपुर-हिसार
- 2 जुलाई को 11080 गोरखपुर-एलटीटी
- 2 जुलाई को 12166 गोरखपुर-एलटीटी
- 2 जुलाई को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर
- 2 जुलाई को 15018 गोरखपुर-एलटीटी
- 2 जुलाई को 15028 गोरखपुर-हटिया
- 3 जुलाई को 11056 गोरखपुर-एलटीटी
- 5 जुलाई को 12597 गोरखपुर-मुंबई
- 5 जुलाई को 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर
- 7 जुलाई को 15029 गोरखपुर-पुणे
इसे भी पढ़ें : जैसा बोली थी, वैसा कर दिखाई… क्षमा ने खुद भर ली अपनी मांग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजेश पाल के हत्यारों को दबोचने के लिए SIT गठित, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP के दिये सख्त निर्देश… देखें
इसे भी पढ़ें : Free के WiFi से एक कुली बन गया IAS ऑफिसर, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : खाना में केवल मैगी परोसने वाली पत्नी को दिया तलाक… देखें






