इस थाने में लूट की खुली छूट, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी थाना पुलिस पर ट्रक चालक से 25 हजार रुपये लेकर वाहन छोड़ने के इल्जाम ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने जांच की जिम्मेदारी सिल्ली DSP मनीष चंद्र लाल को सौंपी है। DSP ने जांच शुरू करते हुये थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर रूरल SP ने थाना के मुंशी अजीत को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मुंशी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। DSP मनीष चंद्र लाल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों और अन्य पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट SSP को सौंपी जायेगी।

पैसे देने के बाद ही छोड़ा गया वाहन

ट्रक चालक सतीश तिवारी ने आरोप लगाया है कि वाहन छोड़ने के बदले थाना में 25 हजार रुपये की मांग की गई। चालक का कहना है कि उसने ऑनलाइन भुगतान की बात कही, लेकिन उससे नकद राशि देने का दबाव बनाया गया। उसका दावा है कि नकद रुपये देने के बाद ही ट्रक छोड़ा गया। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि उससे एक लिखित बयान लिया गया, जिसमें यह लिखवाया गया कि अब उसे डायल-112 की सहायता की आवश्यकता नहीं है। चालक ने थाना के मुंशी अजीत, चालक रंजीत और तत्कालीन थानेदार पर भी आरोप लगाये हैं। वहीं, ओरमांझी के थानेदार ने वसूली के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि रविवार शाम फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने डीएल-1एलएएम-5146 नंबर वाले ट्रक को रोका था। थानेदार के अनुसार, रिकवरी एजेंट से बचने के लिये चालक ने डायल-112 पर सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक तथा रिकवरी एजेंट दोनों को थाना लेकर आई। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक का वास्तविक पंजीकरण नंबर डीएल-1एलएएम-5145 है, जबकि वाहन पर 5146 नंबर अंकित था। पुलिस का दावा है कि नंबर प्लेट में बदलाव किया गया था। पूछताछ में चालक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि रिकवरी एजेंट से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर में बदलाव किया गया था।

इसे भी पढ़ें : JPSC चेयरमैन का इस्तीफा!

इसे भी पढ़ें : हिंसा से तौबा, मुख्यधारा में बबिता की वापसी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में घर-जमीन खरीदना अब और महंगा…

इसे भी पढ़ें : पांचवीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट निकला, 4,353 टीचर पास…

इसे भी पढ़ें : वर्दी ने थामी खेल की मशाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…

Ranchi : झारखंड की सियासत में बयानबाजी का पारा...

अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…

Patna : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र इस बार...

दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 1100 किलो जावा-महुआ किया नष्ट…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र में बुधवार...

इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…

Ranchi : शहर की धार्मिक आस्था का एक और...