Ranchi : सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दीधारी फोर्स अब मैदान में अपना जज्बा दिखायेगी। दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट-2026 का मंगलवार को उत्साह, ऊर्जा और जोश के बीच शुभारंभ हुआ। दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के ADG मनोज कौशिक ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।उद्घाटन समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में खेल भावना और टीम स्पिरिट का ऐसा माहौल बना, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया।
‘खेल बेहतर पुलिसिंग की भी ताकत’
अपने संबोधन में ADG मनोज कौशिक ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्ष के 365 दिन और चौबीसों घंटे आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे लगातार दबाव वाले माहौल में खेलकूद तनाव कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक मजबूती विकसित करते हैं। साथ ही अलग-अलग जिलों के पुलिस अधिकारियों और जवानों के बीच बेहतर समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी मजबूत होती है। 21 से 23 जुलाई तक चलने वाली इस स्पोर्ट्स मीट में रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जिले के पुलिस पदाधिकारी और जवान हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वुशु, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, योग, भारोत्तोलन, कराटे, जूडो, जिम्नास्टिक्स, तीरंदाजी और कुश्ती सहित कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
पहले दिन दौड़ में दिखा दम
स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के बीच दौड़ समेत एथलेटिक्स की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। आगामी दो दिनों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव का समापन 23 जुलाई को होगा। इसी दिन विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन, सिटी SP पारस राणा, रूरल SP गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक SP राकेश सिंह, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के DSP अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 21.07.2026 को दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट–2026 का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र श्री मनोज कौशिक द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिसकर्मी वर्ष के 365 दिन,… pic.twitter.com/DohTHs1AIU
— Ranchi Police (@ranchipolice) July 21, 2026
इसे भी पढ़ें : ऑनलाइन जुए पर अब चलेगा कानून का ‘डिजिटल डंडा’…
इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा घोटाले पर CID का बड़ा एक्शन…
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में कभी नहीं आयेगी दरार, ये 3 अचूक मंत्र…
इसे भी पढ़ें : रांची में महाघेराव का ऐलान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेत से निकला नरकं’काल, ह’त्या की कहानी ने उड़ाये होश…








