Ranchi : झारखंड की सियासत में बयानबाजी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस कार्यालय का नहीं, अपनी जनविरोधी नीतियों का घेराव करना चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिये विपक्ष को निशाना बना रही है। उनके अनुसार, देश की जनता रोजगार, महंगाई, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर जवाब चाहती है, लेकिन भाजपा इन सवालों से बच रही है।
“इन सवालों पर जवाब दे भाजपा”
विजय शंकर नायक ने कहा कि भाजपा को एथेनॉल मिश्रण नीति, छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई, किसानों की समस्याओं, नीट परीक्षा विवाद और चुनावी चंदे जैसे मुद्दों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिये। उनका दावा है कि इन विषयों पर भाजपा चुप्पी साधे हुये है। उन्होंने कहा कि जब भी जनता सरकार से रोजगार, महंगाई या युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल पूछती है, तब राजनीतिक बहस को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की जाती है।
“कांग्रेस डरने वाली नहीं”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष को डराने या बदनाम करने के प्रयास पहले भी हुये हैं और आगे भी होंगे, लेकिन कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों के मुद्दे उठाती रहेगी। उनका कहना था कि भाजपा जितना विपक्ष पर हमला करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज उठायेगी। विजय शंकर नायक ने कहा कि देश का युवा रोजगार चाहता है, किसान सम्मानजनक आय चाहता है, छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था चाहते हैं और आम नागरिक महंगाई से राहत चाहता है। उनके अनुसार, इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय राजनीतिक घेराव करना भाजपा की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें : अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…
इसे भी पढ़ें : दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 1100 किलो जावा-महुआ किया नष्ट…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…







