Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने दो अवैध चुलाई भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। वहीं, बड़ी मात्रा में तैयार शराब और कच्चा माल नष्ट कर दिया। आबकारी अधीक्षक संजीत देव के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई ग्राम रामपुर और जहर सराई में की गई। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों गांवों से 100 लीटर तैयार अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिये ड्रमों और गड्ढों में सड़ाकर रखा गया करीब 1100 किलोग्राम जावा-महुआ भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न हो सके।
तीन नामजद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
उत्पाद विभाग ने इस मामले में प्रकाश पासवान, अखिलेश पासवान (दोनों निवासी रामपुर) और विनोद सिंह (निवासी जहर सराई) के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जायेगा।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…
इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे स्टार कपल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो तेजतर्रार IPS अफसरों को अब नई जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, तकनीक का फायदा तभी, जब आखिरी गांव तक पहुंचे नेटवर्क…







