KohramLive : टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। वहीं क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। इस मामले में अबतक चार लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
बीते शुक्रवार को सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविदंर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दोनों ने पूछताछ में कई राज खोले। पुलिस को दिये अपने बयान में सुधीर और सुखविंदर ने कबूल किया है कि उन्होंने 22 अगस्त की रात सोनाली को जबरदस्ती ड्रग दी। उन्हें लिक्विड में मिलाकर केमिकल दिया गया। ड्रग की ओवरडोज होने के कारण सोनाली की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों सोनाली को वॉशरूम में ले गए। दोनों सोनाली के साथ दो घंटे वॉशरूम में ही बैठे रहे। सुखविंदर के बयान के आधार पर उसे ड्रग्स सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर को दबोच लिया गया। सुधीर सांगवान और सुखविंदर 22 अगस्त को सोनाली के साथ गोवा पहुंचे थे।
इधर, सोनाली के भाई रिंकू का दावा है कि सुधीर ने 3 साल पहले Sonail का रेप किया था। हिसार स्थित घर पर उसे नशीला पदार्थ खाने में मिलाकर खिलाया। इसके बाद रेप कर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर वह Sonali को ब्लैकमेल करता था। बार-बार उसका रेप करता रहा। इल्जाम है कि सोनाली के दोनों फोन, प्रॉपर्टी के कागज, ATM कार्ड, घर की चाबियां सुधीर अपने पास रखता था।
इधर, एक सीसीटीवी फुटेज खूब हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखने वाले लोग Sonali Phogat और Sudhir हैं। दोनों लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज सोनाली की मौत से ठीक पहले का है। देखें CCTV फुटेज…
इसे भी पढ़ें : गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…
इसे भी पढ़ें : लातेहार में बोले सीएम हेमंत, झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान
इसे भी पढ़ें : एटीएम काटने वाला धराया, देखें किन-किन सामानों का करता था इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो












