मेट्रो के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अपराधियों ने लगायी घात… देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल के ड्रीम प्रोजेक्ट में बीती रात अपराधियों ने घात लगा दिया। बदमाशों ने मेट्रो ऑफिस में लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करीब 2 दर्जन की संख्या में आए लुटेरे 150 लोहे के चैनल समेत कई अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है यह अपराधी दियारा इलाके से आए नाव पर सवार होकर आये थे। इन्होंने राजापुर पुल के पास वाले पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सिटी एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 3 महीने पहले पटना में मेट्रो के यार्ड के लिए यहां पर जमीन ली गई थी और मेट्रो निर्माण से संबंधित सभी जरूरी सामान यहां रखे जा रहे थे। बकायदा गार्ड को भी तैनात किया गया था। बावजूद इसके बदमाशों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जांच के लिए सिटी एसपी की देखरेख में कई थानों की टीम को लगाया है। बताया जा रहा है कि गार्ड कम थे और अपराधी ज्यादा। गार्ड को बंधक बना इस कांड को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें : गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे भी पढ़ें : लातेहार में बोले सीएम हेमंत, झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान

इसे भी पढ़ें : एटीएम काटने वाला धराया, देखें किन-किन सामानों का करता था इस्तेमाल

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...