Garhwa : जिले के मेराल में लाठीचार्ज की घटना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दे दिया है। इस संबंध में गढ़वा विधायक एवं राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को बुलाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर जांच करने का आदेश दिया है। जांच कमेटी हासनदाग पंचायत में हुई वृद्ध की हत्या एवं मेराल में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की जांच की करेगी। यह टीम एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।
दोषियों पर होगी होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में जो भी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में मेराल अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार की लाठीचार्ज में संदिग्ध भूमिका की भी गहराई से जांच की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें
इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्वी ने कहा…
इसे भी पढ़ें :नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों पर बरसाईं लाठियां
इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 34 लोग, पढ़िये दर्दनाक हादसे की कहानी
इसे भी पढ़ें :खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों को काट डाला… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :आलिया ने बताया शादी से पहले क्यों रहने लगी थीं लिव इन रिलेशनशिप में
इसे भी पढ़ें :10 हजार रुपये से कम के धांसू Smart Phone, दमदार हैं फीचर और स्पेसिफिकेशन
इसे भी पढ़ें :घर की सेफ्टी के लिए कमाल है ये LED Bulb, चोर खा जाएंगे धोखा!












