Khunti : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुदाल से मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। मरने वालों में 65 वर्षीय बाप बितना मुंडा उसका 25 वर्षीय बेटा सुडा मुंडा और एक अन्य रिश्तेदार 18 वर्षीय विकास महतो शामिल है। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के पीछे उनके ही परिवार के एक करीबी रिश्तेदार का हाथ है। यह रिश्तेदार मेहमानी में बितना मुंडा के घर आया था। एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दिए जाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात खूंटी के भंडरा थाना क्षेत्र के चांडीडीह गांव में हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेही गुनहगार 25 वर्षीय हेमंत पूर्ति को मुरहू थाना के गजगांव से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि हेमंत पूर्ति बीते कल मेहमानी में उनके घर आया हुआ था। रात में खाने पीने का दौर चल रहा था। इसी दरम्यान किसी बात को लेकर इनमे लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इल्जाम है कि घर में ही रखा एक कुदाल उठा हेमंत ने ताबड़तोड़ तीनों पर वार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीनों को काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद हेमंत पास के गांव में ही था। हेमंत ने ऐसा क्यों किया इस बिन्दु पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फुआ-भतीजी का छलका दर्द, हवालात पहुंचे दो दबंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति
इसे भी पढ़ें : खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मार्केट में आ रहा Honda का नया Activa स्कूटर, जानिए खासियत
इसे भी पढ़ें : अमूल-मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें…












