spot_img
spot_img
spot_img

सुबह 3 बजे घर से निकले थे वासुदेव, कुछ घंटों बाद मिली ऐसी खबर कि मच गया कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : रोज की तरह भोर में घर से निकले एक बुजुर्ग की कुछ घंटे बाद संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गई है।

हर दिन की तरह निकले थे, लेकिन इस बार लौटकर नहीं आये…

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है। वह डुमरी थाना क्षेत्र के ससारखो पंचायत अंतर्गत बसगोहरा गांव के निवासी थे। घटना मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। उनका शव बड़कीबेरगी पंचायत के जन्मबेडा गांव में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार वासुदेव मंडल ट्रैक्टर मालिक थे और ट्रैक्टर चलवाने का काम करते थे। उनकी रोज की दिनचर्या थी कि वह सुबह करीब 3 बजे घर से निकलकर ट्रैक्टर चालक को लेकर आते थे। मंगलवार को भी वह बाइक लेकर घर से निकले थे। लेकिन कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि जन्मबेडा गांव में उनकी लाश पड़ी हुई है।

शव पर मिले ऐसे निशान, बढ़ गईं कई आशंकाएं

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखने के बाद उनका आरोप है कि वासुदेव मंडल की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। उनका कहना है कि संभवतः डंडे और किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। परिजनों ने यह भी दावा किया कि मृतक के निजी अंगों पर भी चोट के निशान थे। घरवालों का मानना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद की वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीपीओ ने संभाली जांच

घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने डुमरी एसडीपीओ आबिद खान को जांच का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ आबिद खान और डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक का शव और उसकी बाइक बरामद की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

एसडीपीओ आबिद खान ने कहा, “बासुदेव मंडल नामक अधेड़ की हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछा गया है कि किसी से कोई रंजिश थी या नहीं।”

इसे भी पढ़ें : झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें : श’वयात्रा में क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है,’ इसके पीछे छुपा रहस्य… जानें

इसे भी पढ़ें : दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

इसे भी पढ़ें : इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

इसे भी पढ़ें : चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...